कानपुर 5 अगस्त।प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशपति केसरवानी में तत्वावधान में आज विरोध प्रदर्शन किया गया।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवम सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी शक्करपट्टी से साइकिल और पैदल जलूस की शक्ल में विभिन्न मार्गों से होते हुए अंत मे रेलबाजार में समाप्त हुआ।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्याय कैलाशपति केसरवानी जीतू ने जलूस को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय सूबे और केंद्र की सरकार सभी मामलों में फेल हो गयी है।महंगाई की मार ने आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। अराजकता,महिला उत्पीड़न चरम पर है।पुलिस निरंकुश है शासन प्रशासन आमजनता की सुनवाई नही करता।भृष्टाचार से जनमानस कराह रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। सरकार की अदूरदर्शिता के कारण प्रदेश ही नही वरन पूरे देश का उद्योग,धंधा,व्यापार चौपट होगया है।कमोवेश यही हाल किसानों का भी है।व्यवसाय चौपट है और अधिकारी भृष्ट हथकंडे अपना कर व्यापारियो का उत्पीड़न कर रहे है।जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता।
वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसान को उसकी फसल का समुचित मूल्य नही मिल रहा, श्रमिको को मजदूरी नही मिल रही,कामगरों को काम नही है।बेरोजगारी बढ़ कर शीर्ष पर है।किसान श्रमिक सभी आत्महत्या करने पर मजबूर है।अपराधी को मंत्री ,सन्तरी का अभय प्राप्त है।इससे वह निरदुंद है।भाजपा की जनविरोधी नीतियो से जनता त्रस्त हो चुकी है।2022 में जनता भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है ।समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से आएगी।
इससे पूर्व जलूस शक़्कर पट्टी से उठ कर घण्टाघर,टाटमिल चौराहा ट्रैफिक लाइन होता हुआ रेलबाजार मैदान पहुच कर समाप्त हुआ। जलूस में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजवादी नेता अशोक केसरवानी तुषार शर्मा, गौरीशंकर दीक्षित, राजेश शुक्ल अरुण शुक्ल मनीष दुबे विजय अवस्थी,आदि प्रमुख्य रूप से शामिल थे।
2021-08-05
