*व्यापारियों ने बालासोर उड़ीसा में हुई बड़ी रेल दुर्घटना में 280 से अधिक दिवंगत हुई मृत आत्माओं को भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर में पोस्टर व मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की ,कहा कि इस बड़ी रेल दुर्घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाय*
आज *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह के नेतृत्व में* पदाधिकारियों व व्यापारियों ने बालासोर उड़ीसा में हुई बड़ी रेल दुर्घटना में 280 से अधिक दिवंगत हुई मृत आत्माओं को शांति के लिए भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर में घटना के व श्रद्धांजलि के पोस्टर के साथ मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
श्रद्धांजलि सभा में *भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र* ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में बहुत बड़ी रेल दुर्घटना है ,हमारे अपने 280 से अधिक की मृत्यु हो चुकी है और अभी सैकड़ों घायल है ।
यह भी कहा कि इस बड़ी रेल दुर्घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे इस तरह के दुर्घटनाओं की पुनरावृति न हो।
श्रद्धांजलि सभा में *महानगर अध्यक्ष सरदार गुरुजिन्दर सिंह* ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ग्राउंड जीरो पर स्वयं जाकर राहत कार्य देख रहे है और उन्होंने कहा भी है कि दोषियों के खिलाफ सख्त व जल्द कार्यवाही होगी और हमे विश्वास है कि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्यवाही होगी।
