थाना साढ़ एक्सिडेन्ट
अवगत कराना है कि आज दिनांक 03/06/2023 को रात्रि 20:40 बजे मोटरसाइकिल नंबर यूपी 78 एचएच 0155 अपाचे सफेद रंग से दो मोटरसाइकिल सवार साढ़ की तरफ से अमौर होते हुए नर्वल को जा रहे थे कि अचानक उनकी मोटरसाइकिल सड़क पटरी किनारे गड्ढे में जा गिरी जिसमें ढाई फीट तक पानी भरा था सूचना मिलते ही थाना साढ़ पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से घायल दोनों लोगों को पानी से बाहर निकाल कर इलाज हेतु सीएससी भीतरगांव भिजवा कर दाखिल कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान 1-छोटू पुत्र सुंदरलाल निवासी कठेरुआ थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष व 2-सादिक पुत्र खालिक निवासी शिवगंज थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है विधिक कार्यवाही की जा रही है।
