पनकी पुलिस ने चार वाहन सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार

 

पनकी पुलिस ने तीन बाइक एक एक्टिवा समेत दो वहां चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरों से पूछताछ कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

 

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। चोर कल्याणपुर से पनकी की ओर चोरी की बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आईआईटी कल्याणपुर निवासी अमन गुप्ता, गूबा गार्डन कल्याणपुर निवासी देवांक गुप्ता को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।थाने लाकर गहनता से पूछताछ करने पर चोरों की निशान देही पर पुलिस ने दो मोटर साइकिल और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख कर जेल भेज रही है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी विक्रम सिंह, दरोगा सुभाष चंद्र शर्मा, रामललक, हेoकाo विष्णुपाल सिंह, शिवनाथ सिंह, काo बलराम सिंह, कुलदीप सिंह मुख्यरूप से रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *