कानपुर के जाजमऊ थानाक्षेत्र के बुढिया घाट के अलरैबर टेनरी की तेज हवा के चलते दीवार ढह गई। यह टेनरी फकर इकबाल की बताई जा रही है। दीवार ढहने से मलबे में दबकर सलाउद्दीन के बेटे फरहान और रेहान जुड़वा भाई (19 ) महाराजपुर के रहने वाले अमर चंद्र (48) और हाकिम (15 ) घायल हो गए। इसमें फरहान, रेहान, अमर चंद्र का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि हाकिम की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पांच साल से बंद टेनरी में काम के दौरान हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *