उपजिलाधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेशों का पालन नही कर रहे दबंग लेखपाल

 

 

कानपूर नगर तहसील नरवल में उपजिलाधिकारी के ऊपर भारी पड़े लेखपाल अभी तक नहीं छुड़वा पाएं चार्ज एक तरफ सरकार बड़ी बड़ी बाते करती है की तुरंत चार्ज छोड़ना होता है पर नरवल तहसील का हल कुछ अलग ही है यहां सिर्फ लेखपाल की चलती है ओर किसी की भी की नही और ये साबित होता हुआ दिख भी रहा है दो महीने हो जाने के बाद भी अभी तक उपजिलाधिकारी चार्ज नहीं छुड़वाया है और इनके ही द्वारा किये गए लेखपालो के ट्रांसफर आदेश की अवेहलना राजनीतिक पहुँच में की जा रही है। बीते दिनों दिनांक 6 अप्रैल 2023 को 7 लेखपाल क्षेत्र का ट्रांसफर किया गया था जिसके क्रम में 6 लेखपालों क्षेत्रों का चार्ज हस्तांतरण किया जा चुका है, जबकि मलाईदार लेखपाल क्षेत्र नगवां के लेखपाल विनोद उमराव का ट्रांसफर आदेश होने के बावजूद राजनीतिक और अधिकारियों की मिलीभगत के चलते लेखपाल क्षेत्रों का आदान प्रदान नही किया गया है, जिससे सरकारी कार्य जैसे आय प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र एवं अति महत्वपूर्ण पारिवारिक आई डी जो शाशन के कार्यो की प्राथमिकता में है जो बाधित हो रहा है जिससे जनता काफी परेशान है तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य चकरोड पैमाइश आदि भी बाधित है। पूर्व में भी लेखपाल मोहित सचान द्वारा नगवा का चार्ज न दिए जाने के कारण सस्पेंड किया गया था जिसमे उक्त लेखपाल विनोद उमराव पर भी आरोप पत्र/स्पस्टीकरण जारी किया गया था लेकिन राजनीतिक पहुच के कारण आज तक कोई करवाही नही की गई। सरकारी आदेश होने के एक माह के बावजूद लेखपाल क्षेत्र नगवां के चार्ज का आदान प्रदान नही किया गया है। शाशन की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद तहसील नरवल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *