डिप्टी सीएम ने विकास भवन में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना और विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही कानपुर साउथ में स्थित एक और कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में क्या कुछ हुआ उसका व्याख्यान किया। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आज कानपुर महानगर में सभी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया है। वहीं उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि इन 9 सालों में आम आदमी, गरीब आदमी के जीवन स्तर में बदलाव लाने में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सफल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में देश और दुनिया में भारत की छवि उभर कर आई है, भारत का सम्मान दुनिया के पैमाने पर बढ़ा है। भारत विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ रहा है आर्थिक मोर्चे पर हम पांचवें महाशक्ति के रूप में पहुंच गए हैं। वहीं आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक आम आदमी एक गरीब परिवार में बदलाव हुआ है और उनको यह महसूस हुआ है कि उनके अभिभावक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए कार्य कर रहे हैं। जरूरतमंदों को पक्के मकान दिए गए हैं, शौचालय दिया गया है।जरूरतमंदों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है, शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है। वही आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि दी गई है, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए हैं, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन मिला है। पाठक बोले सैकड़ों ऐसी मुहिम है जो आम आदमी, गरीब आदमी के जीवन में बदलाव लाई हैं। वही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कानपुर महानगर की तरफ से, प्रदेश की जनता की तरफ से। वहीं उन्होंने सभी मोर्चों से अपील भी की कि जो योजनाएं चल रही है आम आदमी के घर तक पहुंचने की और उनको मुहिम बताने की वह लगातार चलती रहेंगी।वहीं उन्होंने कहा कि 2024 में हम प्रदेश में सभी सीटें हासिल करेंगे और प्रचंड बहुमत के साथ फिर एक बार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *