
दिनांक 6 जून 2023
शोक सभा
कानपुर 6 जून समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर के पूर्व नगर सचिव स्वर्गीय सूर्यन त्रिवेदी विगत दिन गंगा बैराज पर कार एक्सीडेंट में आकस्मिक निधन होने पर आज सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शोक सभा संपन्न हुई
शोक सभा में सपा नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद केके शुक्ला शैलेन्द्र यादव मिंटू फैसल महमूद संजय सिंह बंटी सेंगर जावेद जमील वीरेंद्र त्रिपाठी अंकित सचान आदि लोगों ने र्सव प्रथम दिवंगत सूर्यन त्रिवेदी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
शोक सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि स्वर्गीय सूर्यन त्रिवेदी कल गंगा बैराज स्थित मैगी प्वाइंट पर मैगी खाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था रोड पार करते समय एक तेजगति कार की जबरदस्त टक्कर के बाद उसका निधन हो गया जिसकी उम्र 30 साल थी वह अपने घर का कमाने वाला व परिवार का भरण पोषण करने वाला वह अकेला लड़का था जब उसके परिवार को उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी हुई तो उसके पिता माता बहन पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया अब उसके परिवार का भरण पोषण करने वाला कोई नहीं है उसके पिताजी दिव्यांग वआंखों से कम दिखता है अब उसका परिवार अनाथ हो गया है
शोक सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर वह इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई
शोक सभा में नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद केके शुक्ला शैलेंद्र यादव मिंटू संजय सिंह बंटी सेंगर फैसल महमूद जावेद जमील कुलदीप यादव वीरेंद्र त्रिपाठी अंकित सचान सुलेखा यादव रजत मिश्रा संजय निषाद मुन्ने खां अयूब आलम दानिश मोईन मोहम्मद नायाब निशांत गुप्ता संजय सोनकर राजू हनीफ सलाम इदरीसी अनिल चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
