बिजली की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा

 

कानपुर, उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन द्वारा निर्देशों के अनुसार केस्को, कानपुर द्वारा जिला स्तर पर एम०डी० स्तर पर, अधीक्षण अभियन्ता स्तर पर, डिवीजन स्तर पर सब स्टेशन स्तर पर कमेटियों बनाई गई हैं जिसमें प्रति बैठक कुछ भत्ता भी मिलेगा। सर्वोदय नगर विद्युत वितरण खण्ड में तमाम ऐसे लोगों को अधिकारियों द्वारा सदस्य बना दिया गया है जोकि कभी भी केस्को के साथ सक्रिय नहीं रहे, कभी सहयोगी बनकर सहभागिता नहीं दी, दलालों का वर्चस्व है. इसकी जाँच कराइये और इसमें नगर स्तर, डिवीजन स्तर पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाये,कानपुर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा केस्को एम०डी० के माध्यम से ऊर्जा मंत्री, उ०प्र० सरकार कानपुर नगर के विद्युत वितरण खण्ड, पराग डेयरी में व्याप्त भ्रष्टाचार के नागरिक विद्युत वितरण खण्ड, पराग डेयरी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर व्याप्त है, जोकि निम्नवत् है भवनों पर विभाग का पहले से ही लाखों रूपया बकाया है उन पर विभाग के एस०डी०ओ० प्रवीण कुमार वर्मा एवं अवर अभियन्ता विजय मेहता सुविधा शुल्क लेकर अनेक भवनों को नया कनेक्शन जारी कर रहे हैं, एवं गरीब व्यक्तियों को अनेकानेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विभाग में तैनात लाइनमैन अगर एस०डी०ओ० प्रवीण कुमार वर्मा के अनैतिक कार्यों को करने से मना करते हैं तो उनको घर बैठा दिया जाता है, कर्मचारी न होने के कारण वितरण खण्ड में लगने वाले क्षेत्र में फाल्ट या लाइन हानि होने पर समय से कार्य नहीं हो पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *