जाजमऊ के पोखरपुर स्थित टेनरी में कब्जे को लेकर परिवारिक सदस्यों में मारपीट हो गयी। जिसमें मजदूर समेत अन्य लोग घायल हो गये। वहीं सूचना पर जाजमऊ थाने की पुलिस पहुची और दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले आयी। सूचना पर कैंट एसीपी शिवा सिंह ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लिया। जिसके बाद मुकद्दमा दर्जकर पुलिस ने कार्रवाई की। एक मजदूर ने आरोप लगाया कि स्व. महताब आलम के बेटे शाने ने अपने साथियों के मारपीट की और छत से नीचे फेकने की कोशिश किया।
2023-06-06
