कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नगर के आडिटोरियम में “आजादी का अमृत महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण लखनऊ से 11 बजे से हो रहा है । जिसका प्रसारण एल ए डी के माध्यम से किया गया ।
श्री राजा राम द्विवेदी, स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानी , विधायक बिल्हौर श्री भगवती प्रसाद सागर ,विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, विधायक श्री महेश त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आजादी की लड़ाई में अपने प्राण निछावर करने वाले स्वंतत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के लिए यह आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

2021-08-09
