प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र व उत्तर प्रदेश गौरव स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बिठूर में कांग्रेस पार्टी द्वारा परिवर्तन संकल्प भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शामिल हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। वहां पर मौजूद इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होना बहुत जरूरी है और भाजपा को गद्दी से हटाकर युवाओं और असंगठित कर्मचारियों को रोजगार दिलाने का काम, किसान भाइयों को उनका हक दिलाने का काम अगर कोई कर सकती है वह कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इसलिए उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का और पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश गौरव स्मृति चिन्ह भेंट की और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा 2022 विधानसभा चुनाव में हम सबको एक होकर चुनाव लड़ना है और निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है यह युवाओं को संकल्प दिलाया गया इसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विजय सिंह मर्तोलिया, डॉ शैलेंद्र दीक्षित, नौशाद आलम मंसूरी, अमित पांडे, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, राजीव द्विवेदी, तुफैल अहमद, अनुराग पाल, करिश्मा ठाकुर इंद्र कुमार कमल गौरव द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष युवा इंटक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *