पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन
कालपी (जालौन):-उरई मे पत्रकारो के ऊपर पुलिस द्वारा दर्ज फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लिए जाने एवं दोषी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह को दंडित किए जाने एवं जनपद मे हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटना से आक्रोशित पत्रकारो ने कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन का उनके कार्यालय पहुंचकर घेराव किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारो द्वारा प्रकाशित खबरो से खिन्न मण्डी चौकी इंचार्ज उरई द्वारा जिले के सात अज्ञात पत्रकारो के खिलाफ दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमे के विरोध में स्थानीय पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आरपार की लडाई का बिगुल फूंकते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन कालपी विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन को सौपते हुये फर्जी मुकदमे वापस लिए जाने ,निष्पक्ष जांच की मांग तथा दोषी दरोगा के खिलाफ मुकदमा व फर्जी मुकदमा समाप्त करने की मांग के अलावा जनपद मे पत्रकार उत्पीडन बन्द करने की मांग की गई साथ ही यदि पुलिस प्रशासन की यह दमनकारी नीति बन्द नही हुई तो आरपार की लडाई के लिये तैयार है। तथा पुलिस प्रशासन के गुड बर्क के बहिष्कार का भी फैसला लिया गया। जब उरई मण्डी चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह द्वारा जनपद के सात अज्ञात पत्रकारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया खबरो से क्षुब्ध होकर पत्रकारो के खिलाफ उरई कोतवाली मे दर्ज कराये गये फर्जी मुकदमें लिखकर लोकतंत्र के चौथे स्तम कीआवाज को दबाने व पत्रकारो को दबाब मे लेने की कोशिश की जा रही है। मामले की निष्पक्ष जांच के अलावा फर्जी मुकदमा समाप्त करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से मनोज चतुर्वेदी,हरिशचन्द्र दीक्षित,सतीश द्विवेदी,बृजेंद्र सिंह चौहान,आरएन शुक्ला, राजू पाठक, मनोज पांडे, ज्ञानेंद्र मिश्रा,अवधेश बाजपेयी, राम प्रकाश गुप्ता, राम कुमार तिवारी, सलीम अंसारी,ईशारजा मंसूरी,सुधीर मिश्रा,शिवांग शुक्ला,योगेश द्विवेदी, पवन दीप निषाद,इरशाद, , अजय बाजपेई,अमित यादव, अनिल बाजपेई,पवन गुप्ता, सुरेंद्र कुमार राठौर,वासुदेव शर्मा,श्याम दास बाबा,आरिफ रजा,अकिंत गुप्ता,शिवम गुप्ता,अश्वनी निषाद,वीरेंद्र कुमार,दीपू तिवारी, अरविंद सिंह राठौर, जाबिर खान धीरज दुबेदी, अश्वनी पाल आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

