नमामि गंगे विभाग ने घाटों की समस्या को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

नमामि गंगे विभाग भाजपा कानपुर महानगर उत्तर दक्षिण द्वारा आज घाटों की समस्या को लेकर कानपुर नगर आयुक्त नगर निगम को 8 सूत्री मांग पत्र दिया नगर आयुक्त से श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि सावन के 15 दिन हो जाने के बाद भी घाटों की बिजली नहीं जल रही है घाटों के बाहर सफाई की व्यवस्था भी उचित नहीं है गंगा भक्त और हिंदुत्ववादी सरकार होने के बाद यदि गंगा भक्तों को असुविधा होगी तो यह उचित नहीं है क्षेत्रीय संयोजक शिव बोधन मिश्रा ने कहां की घाटों के बाहर की सफाई व्यवस्था तत्काल कराए जाए अटल घाट से लेकर सिद्धनाथ घाट तक जितनी भी सुविधाएं हैं उन्हें 24 घंटे में पूरा किया जाए जिससे कि गंगा भक्तों को असुविधा ना हो ज्ञापन का संचालन जिला संयोजक मनोज चौधरी ने किया प्रमुख रूप से अतुल गुप्ता मोहन दीक्षित भानु सिंह ऋषभ गुप्ता आदि लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *