जालौन के प्रशांत द्विवेदी तथा कानपुर के अमित बाथम कश्यप स्थान बनाने में सफल रहे

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की सहमति के उपरांत अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में युवा मोर्चा में झांसी के ओम बिहारी भार्गव, शशांक गुरनानी, हमीरपुर के शिवेंद्र सिंह मानू, बांदा के राम प्रसाद सोनी तथा ललितपुर के गौरव गौतम को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।
महामंत्री के रूप में जालौन के प्रशांत द्विवेदी तथा कानपुर के अमित बाथम कश्यप स्थान बनाने में सफल रहे हैं।
मंत्री के रूप में हमीरपुर के कुणाल अहिरवार, चित्रकूट के दुर्गेश शुक्ला, कानपुर के खेमराज शर्मा सविता, कन्नौज के सौरभ पटेल, झांसी के सुमित सिंह तथा फर्रुखाबाद के शशांक शेखर मिश्रा को मनोनीत किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में जालौन के उमेश लोहिया वैश्य, कानपुर के मनीष बाजपेई को कार्यालय मंत्री, सचिन शुक्ला को मीडिया प्रभारी, विनीत सिंह राठौर को सह मीडिया प्रभारी का स्थान मिला है। इटावा के अभिषेक मिश्रा को शोध विभाग प्रमुख बनाया गया है। कानपुर के राजवीर भदौरिया को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है। इसके अतिरिक्त इस सूची में कार्यसमिति सदस्य के रूप में चित्रकूट के पवन बद्री बाल्मीकि, कानपुर की शिखा मिश्रा, फतेहपुर के ऋतिक पाल, इटावा के सुभाष यादव, फर्रुखाबाद के अनुज सिंह, कानपुर के पारस जैन, विवेक मोदी, कानपुर दक्षिण के रोहित गुप्ता और कानपुर दक्षिण की अनुभा सिंह सोलंकी तथा झांसी के निशांत शुक्ला को स्थान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *