आज चौधरी चरण सिंह स्मारक समिति के तत्वधान में एक प्रतिनिधि मंडल ने चीफ इंजीनियर राम गंगा कमांड को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि कानपुर गंगा बैराज में स्थापित पूर्व प्रधान प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को ना हटाया जाए ज्ञातव्य है कि गंगा बैराज के रोड के विस्तारीकरण की वजह से चरण सिंह जी की प्रतिमा को हटाने का प्रस्ताव है क्योंकि ट्रांस गंगा सिटी बन जाने से वाहनों का आवागमन बढ़ जाएगा इसलिए इस प्रतिमा को हटाने का प्रस्ताव किया गया है इस अवसर पर श्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि यह प्रतिमा सिंचाई विभाग के द्वारा लगाई गई थी जिसका उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह द्वारा किया गया था इस अवसर पर स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान सिंचाई मंत्री कोकब हमीद मंत्री ग्रामीण मौजूद थे हम सभी लोग उक्त कार्यक्रम के साक्षी हैं , ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद उस्मान शाकिर अली अरविंद वाजपेई आदि उपस्थित थे l
2021-08-09
