आज बहुजन मुक्ति पार्टी के तत्वधान में एक ज्ञापन जिलाधिकारी कानपुर नगर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित किया गया जिसमें कहा गया कि दिल्ली में मजदूरी कर अपना जीवन यापन करने वाले बाल्मीकि समाज परिवार की एक 9 वर्षीय बच्ची श्मशान भूमि में आर ओ का ठंडा पानी पीने के लिए एक बोतल लेने गई थी , इस बच्ची का श्मशान के पुजारियों ने चार दरिंदों के साथ बलात्कार किया । जिससे उसकी मृत्यु हो गई दरिंदों ने बच्ची को तुरंत लकड़ियों पर रखकर जला दिया और उसके गरीब माता-पिता से बहाना बना दिया कि बिजली के करंट से बच्ची की मौत हो गई है बच्ची की बहादुर मां ने उक्त दरिंदों की एक भी बात नहीं मानी और लोगों को इकट्ठा कर दिया , मौके पर पहुंचे लोगों ने श्मशान से अधजली बच्ची के शव को पानी डालकर बुझाया पूरे भारत में अनुसूचित जाति के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय जुल्म ज्यादती हो रही है जो अब बर्दाश्त के बाहर है बहुजन मुक्ति पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और महामहिम राष्ट्रपति महोदय के द्वारा मांग की जाती है कि चारों अपराधियों को गिरफ्तार करके फांसी की सजा दी जाए और गरीब परिवार के लोगों को एक करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी जाए अगर लड़की और उसके परिवार वालों को न्याय नहीं मिला तो बहुजन मुक्ति पार्टी पूरे भारत में जन आंदोलन करने को बाध्य होगी । ज्ञापन देने वालों में बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया ।
2021-08-09
