कानपुर देहात :-वर्तमान में सम्पूर्ण देश कोविड-19 की दूसरी लहर से प्रभावित है, विशेष रूप से वायरस के नये 2021 स्टेªन के कारण जनमानस स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर समस्याओं से ग्रस्त है तथा इस महामारी के दौरान स्वास्थ्य अवस्थापना सुविधाओं पर भी अत्यधिक दबाव पड़ा है।इस संदर्भ में उ0प्र0शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए जीएम डीआईसी चन्द्रभान सिंह ने बताया कि उ0प्र0 आक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन नीति- 2021’’ के अन्तर्गत वित्तीय प्रोत्साहन दिये जाने का प्राविधान किया गया है। इसके अन्तर्गत पात्र इकाई को वाणिज्यिक संचालन के पश्चात पंूजीगत उपादान तीन समान वार्षिक किश्तों में प्रदान की जायेगी। बुन्देलखण्ड व पूर्चांचल-25 प्रतिशत, मध्यांचल-20 प्रतिशत एवं पश्चिमांचल-15 प्रतिशत है, तथा स्टाम्प ड्येूटी की प्रतिपूर्ति बुन्देलखण्ड व पूर्चांचल-100 प्रतिशत, मध्यांचल-75 प्रतिशत एवं पश्चिमांचल-50 प्रतिशत की दर से स्टाम्प ड्यूटी की प्रतिपूर्ति की जायेगी।
2021-05-20

