पुलिस कमिश्नर श्री असीम अरुण जी को दी शुभकामनाएं

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्य धाम के सदस्यों ने कानपुर शहर में क्राइम के घटते ग्राफ के लिए पुलिस कमिश्नर श्री असीम अरुण जी को दी शुभकामनाएं

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायक श्री एवं आरोग्यधाम के सदस्यों ने कोरोना काल में क्लब एवं चिकित्सालय द्वारा किए गए कार्यों को पुलिस कमिश्नर से साझा किया ।

आज दिनांक 09/08/2021 को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर के अध्यक्ष रोटेरियन श्रीमती अनीता गुप्ता सचिव रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन एवं रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन ने एक अभिवादन समारोह में कानपुर नगर के कमिश्नरेट बनने के पश्चात यातायात एवं नगर की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एवं शहर के घटते क्राइम ग्राफ के लिए नगर के पुलिस कमिश्नर श्रीमान असीम अरुण जी का पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया एवं उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बदलते मौसम एवं कोरोनावायरस की तीसरी लहर एवं डेंगू से बचने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कमिश्नर श्री असीम अरुण ने रोटरी क्लब एवं आरोग्य धाम के कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर रोटेरियन अनीता गुप्ता, रोटेरियन डॉ हेमंत मोहन, रोटेरियन डॉक्टर आरती मोहन, शिवम खन्ना एवं एडवोकेट शिवम गुप्ताबउपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *