9 अगस्त को संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाएगा मानव श्रृंखला

संयुक्त विपक्षी मोर्चा 9 अगस्त को देश बचाओ लोकतंत्र बचाओ के तहत मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। आज संयुक्त विपक्षी मोर्चा की एक बैठक
नारायणी धर्मशाला स्थित सी पी आई कार्यालय में आयोजित हुई , बैठक में कॉग्रेस,,सपा,रालोद,वामदलों और जनतांत्रिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मज़दूर किसान और जनता के सवालों को लेकर श्रमिक एवम् किसान आंदोलनरत है।
केंद्र सरकार पूरी तरह से इजारेदारों के खेमे में जा चुकी है।इसी तारतम्य में केंद्रीय श्रम महासंघों के द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 9 अगस्त फूलबाग गांधी प्रतिमा के समक्ष मानव श्रृंखला में शामिल होकर संयुक्त विपक्षी मोर्चा अपना समर्थन देकर आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। केंद्र सरकार ने हड़ताल पर बंदी का कानून लाकर मजदूरों के अधिकारों का हनन किया है, तीनों कृषि कानून वापस हो, सार्वजनिक उद्योगों का निजी कारण रोका जाए, करोना का इलाज और टीकाकरण मुफ्त किया जाए और इलाज मुफ्त नहीं किया जाएगा तो आंदोलन की ओर हम लोग प्रशस्त होंगे, काम का अधिकार मौलिक अधिकार में जोड़ा जाए, धर्मांतरण के खिलाफ भी निर्णय लिया गया
बैठक गंगा बैराज पर स्थित पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर हटाए जाने के खिलाफ प्रशासन से मुलाकात कर आपत्ति जताई।
बैठक के अध्यक्षता श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने की तथा संचालन असित कुमार सिंह ने किया बैठक में प्रमुख रूप से सर्व श्री सुरेश गुप्ता ( संयोजक), अतहर नईम,आर पी कनौजिया , अशोक तिवारी , श्याम देव सिंह , मीनाक्षी सिंह , छोटे भाई नरोना , उमाकांत , प्रदीप यादव , नवाब सिंह , पवन शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *