जमीअत उलमा के सदस्यता अभियान पर बैठक आज
जमीअत उलमा हिंद कानपुर नगर की एक बैठक आज 10 अगस्त मंगलवार रात 8:00 बजे जामिया तुल अरबिया इशाअतुल उलूम में हाफिज कारी अब्दुल कुद्दूस हादी काजी शहर कानपुर की अध्यक्षता में आहूत की गई है जिसमें संगठन को और ज्यादा सक्रिय करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने पर विचार विमर्श किया जाएगा । सदस्यता की अवधि पूरी होने के बाद सदस्यता के नवीनीकरण के साथ-साथ नए सदस्य भी बनाए जाएंगे आज हाफिज कारी अब्दुल कुद्दूस हादी काजी शहर ने बताया कि जमीअत उलमा हिंद मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाला सक्रिय संगठन है ,जो 100 वर्षों से ज्यादा समय से देश सेवा के कार्य कर रहा, है देश की आजादी से पूर्व जमीअत उलमा ने मुसलमानों को हौसला दिया स्वतंत्रता संग्राम में उलेमा ने अपनी जानों की कुर्बानियां पेश कीं, देश की आजादी के बाद देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने में सराहनीय योगदान दिया और संप्रदायिकता का डटकर मुकाबला करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल पैदा किया , जमीअत उलमा को और ज्यादा सक्रिय और मजबूत करने के लिए जरूरी है कि संगठन का सदस्य अभियान शुरू किया जाए ।
2021-08-09
