Tue, 10 Aug 2021
कानपुर के कर्नलगंज में बाबा स्वीट्स हाउस के पास स्थित मकान में खाना बनाते समय आग लग गई। लपटों की चपेट में आकर गैस सिलिंडर फट गया। गृहस्वामी व परिवार ने बाहर निकलकर स्वयं को बचाया।
रहमानी मार्केट के आगे बाबा स्वीट्स हाउस के पास रहने वाले फल विक्रेता पप्पू के स्वजन सोमवार देर शाम घर पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। आग बुझाने में नाकामयाब होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही सिलिडर फट गया। पुलिस व क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाया। कर्नलगंज एसीपी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आग लगने और सिलिडर फटने से गृहस्थी राख हो गई। हादसे का पता लगाया जा रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने से चोट आने की बात स्पष्ट
कानपुर के चकेरी-नौबस्ता की सीमा पर हाईवे की सर्विस रोड पर सी-ब्लाक श्याम नगर निवासी अनुराग शुक्ल और उनकी पत्नी गौरी को गोली मारकर तीन लाख के जेवर व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। पुलिस तीन और संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं मेडिकल रिपोर्ट में दंपती को आई चोट गोली की है यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
अनुराग शनिवार की रात पत्नी संग जूही लाल कालोनी निवासी मामा के घर आयोजित समारोह से लौट रहे थे। निहुरा गांव के पास बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने असलहे से फायर कर पत्नी के जेवर, पर्स व मोबाइल लूटे थे। गोली लगने से दंपती घायल हुए थे। देर रात नौबस्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। मामले में रविवार को पुलिस ने चार संदिग्ध उठाने के साथ क्राइम सीन दोहराया था। बाद में पुलिस ने दंपती को दोबारा डाक्टरी के लिए भेजा था। दूसरी बार हुए मेडिकल में भी गोली लगने से चोट (फायरआर्म इंजरी) होना स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार को सीनियर डाक्टर से इस पर सलाह ली जाएगी। वहीं सोमवार को पुलिस ने तीन और संदिग्धों को उठाया है। छानबीन में फ्लाईओवर का कैमरा वारदात के दो दिन पहले केबिल कटने से बंद होने की जानकारी हुई है। एसीपी गोविद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल के पास के टावर का डाटा निकलवाया जा रहा है। सर्विलांस टीम संदिग्ध नंबरों को निकाल रही है। जिन पर काम शुरू किया जाएगा।

