मलबे में दबकर किसान की गई जान

कानपुर देहात में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर किसान की गई जान

कानपुर के सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव में बारिश के समय अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबकर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुखरायां सीएचसी लेकर स्वजन गए पर दम तोड़ दिया।
पचलख गांव निवासी 47 वर्षीय किसान रामसेवक घर के सामने रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। छप्पर कच्ची दीवार के सहारे रखा हुआ था। सोमवार भोर पहर अचानक दीवार भरभरा कर तेज आवाज के साथ गिर पड़ी। इससे चारपाई पर लेटे रामसेवक मलबे में दब गए। स्वजन व आसपास के लोग जुटे और मलबे को किसी तरह से हटाकर उन्हें निकाला। स्वजन तुरंत पुखरायां सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टर आरती ने मृत घोषित कर दिया। किसान की पत्नी मंजू देवी, बेटा अनुपम, संजय व बेटी लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। स्वजन ने बताया कि वह अकेले परिवार के कमाने वाले थे अब समस्या आजीविका चलाने पर आएगी।
थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि दीवार गिरने से मौत हुई है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *