विषय – *राजनैतिग्यो को ऐसा झूठ नहीं बोलना चाहिए जिससे जनता की भावनाओं को ढेस लगे। वादा किया है तो निभाइये*

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के भध्यम से दिया गया। ज्ञापन में कहा गया की गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी, राजनाथ सिंह जी एवं प्रधानमंत्री जी ने बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 9 साल 6 माह पूरे हो गए है।

*महोबा-हमीरपुर सांसद श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल द्वारा प्रथक अखण्ड बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के लिए संसद में रखा गया प्राइवेट बिल को शीघ्र कैबिनेट की मंजूरी दी जाए जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया साकार रूप लेना प्रारम्भ कर दे*।

बुंदेलिओ का सब्र अब टूटता जा रहा, कही ऐसा न हो कि 2023 के मध्य प्रदेश विधान सभा एवं व 2024 के आम चुनाव में कथनी और करनी के अन्तर के कारण खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ज्ञापन भेंट करने वालो में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय,कुंवर बहादुर रामजीसिंह जादौन पारीछा, अन्नू मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता,प्रदीप नाथ झा, कलाम कुरैशी, हनीफ खान, रसीद कुरैशी,अनिल कश्यप, बी एल भास्कर,शंकर राय अरूण रायकवार ,विजय रायकवार, , साहिदा बेगम,देवेंद्र अहिरवार, प्रदीप गुर्जर, बादशाह कुरैशी, प्रभु दयाल कुशवाहा, आदि उपस्थित।

भवदीय

 

भानू सहाय अध्यक्ष

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *