कानपुर
थाना रायपुरवा में छात्र कुशाग्र कनोडिया की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में कानपुर कपड़ा कमेटी के पदाधिकारी ने कपड़ा कमेटी से कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की। कपड़ा कमेटी के पदाधिकारियो का कहना था कि अपहरण के बाद हत्या एक जघन्य अपराध है।इसमें पुलिस प्रशासन आरोपियों को सख्त सख्त सजा देकर फांसी की सजा सुनाए।
कपड़ा कमेटी की व्यापारी हाथों में मोमबत्ती लेकर जनरलगंज से बादशाह नाका चौराहे तक मार्च किया।इस कैंडल मार्च में कपड़ा कमेटी के सभी व्यापारी व सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद था।
बाइट-विश्वनाथ गुप्ता (अध्यक्ष कानपुर कपड़ा कमेटी)
बाइट-रोमिट सिंह सागरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपड़ा कमेटी)
