कानपुर

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे का गुस्सा एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया। इस बार यह गुस्सा अपने ही विभाग के अफसरो पर था। दीपावली को देखते हुए एक दिन पहले ही बैठक में महापौर ने सड़के न खोदने के निर्देश दिए थे लेकिन अगले ही दिन अशोकनगर में सीसी सड़क को खोद कर डाल दिया गया जो की मजबूत दिखाई दे रही थी। इलाकाई लोगों की शिकायत पर जब मौके पर महापौर पहुंची तो रोड की हालत देखकर उनका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया।सीसी रोड तोड़ रही जेसीबी की चाबी उन्होंने अपने अर्दली के जरिए ले ली। नगर निगम पहुंचते ही महापौर ने नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा और नोडल जोनल अभियंता को तलब कर लिया महापौर ने मौके के वीडियो नगर आयुक्त को दिखाएं और इस बात पर सवाल उठाया कि जब सीसी रोड की जगह वापस सीसी रोड ही बनाई जानी थी तो आखिरकार ठीक-ठाक दिख रही सड़क को क्यों तोड़ दिया गया। जोनल अभियंता ने बताया कि इस सड़क का टेंडर अगस्त 2022 में स्वीकृत हुआ था उसे समय से टेंडर के साथ वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया था।लेकिन काम अब शुरू हुआ है। 5 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण होना है इस पर महापौर ने कहा कि जब सड़क पूरी तरह से सही थी तो फिर क्यों जेसीबी लगाकर उसे तोड़ा गया।इसके अलावा त्यौहार के समय जब सड़क खुदाई बंद करने के निर्देश दिए गए थे तो क्यों पूरी सड़क को तोड़ डाला गया।महापौर प्रमिला पांडे ने बताया कि इलाकाई लोगों की शिकायत पर जब वह पहुंची तो लोगों ने उनके सामने अपना आक्रोश जताया और पूरा त्यौहार खराब होने की बात कही।निर्देशों के बावजूद नगर निगम अफसर की तरफ से सुना किए जाने से महापौर व्यथित भी दिखाई पड़ी और कहा कि नगर निगम का अब भगवान ही मालिक है।

बाईट-प्रमिला पांडेय(महापौर कानपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *