कानपुर
महानगर के थाना कोतवाली अंतर्गत फूल बाग स्थित फल और सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप गया जब फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम का प्रवर्तन दल बुलडोजर के साथ हटाने के लिए पहुंचा। अक्रोशित सब्जी दुकानदारों ने प्रवर्तन दल का विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया।सड़क जाम होते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पाव फूल गए और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर सड़क जाम किये दुकानदारों को समझा कर रास्ता खुलवाया वही फूल बाग सब्जी मंडी के अध्यक्ष अजय सोनकर ने बताया कि काफी समय से यहां पर सब्जी और फल मंडी दुकानदार दुकान लगाकर अपना और परिवार का भरण पोषण करते थे।नगर निगम ने बिना कोई नोटिस दिए दुकानों को क्षतिग्रस्त कर रहा है वही नगर निगम प्रवर्तन दल अधिकारी विद्यासागर ने बताया कि पूर्व में सभी दुकानदारों को बताया जा चुका था कि उन लोगों को कंपनी बाग और फूल बाग के आसपास के सभी फुटपाथ को खाली कराना है। उनके लिए एक विशेष जगह नगर निगम ने बनाई है जहां पर अपनी मंडी लगाकर रोजगार कर सके। सब्जी दुकानदार मानने को तैयार नहीं है और नगर निगम द्वारा बताए गए स्थान पर सब्जी मंडी लगाने को तैयार नहीं हैं।हालांकि पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है।हंगामे की सूचना पर पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपाई ने अधिकारियों बात कर त्यौहार के बाद फुटपाथ से दुकान हटाने की बात कही।
बाइट-अजय सोनकर (फूलबाग मंडी अध्यक्ष)
बाइट-विद्या सागर (प्रवर्तन अधिकारी नगर निगम)
बाइट-अमिताभ बाजपाई (विधायक आर्यनगर विधान सभा)
