— शातिरों ने ए टी एम कार्ड बदल के की सवा लाख टप्पेबाजी
कानपुर 1 नवम्बर , चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में एस बी आई के ए टी एम में कार्ड बदल कर शातिरों ने की सवा लाख की टप्पेबाजी।
केवल एक घंटे के भीतर ही एच ए एल टाऊन शिप गेट के बगल में पी एन बी के ए टी एम से 10 – 10 हजार करके चालीस हजार कैश और बर्रा के कर्रही क्षेत्र की एस एस टेलीकॉम दुकान से दॊ बार में 49 और 26 हजार स्वैप करके खरीदारी की गयी ।
दिनों दिन साइबर क्राइम बे लगाम होता जा रहा है। इतनी तेजी से अपराधी रोज नये अथकंडे अपनाते है कि वो साइबर पुलिस से दो कदम आगे भाग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व 30 अक्टूबर दिन सोमवार को पटेल नगर निवासी के पी सिंह रिटायर्ड फौजी है। उनका साला सुनील सिंह जो कि बेरोजगार है। वो जिला फतेहपुर के पोस्ट बहुआ के गाँव दरियापुर का रहने वाला है। वो लोन के पैसे से यहाँ एक चार पहिया वाहन खरीदने आया था।
कि उसको किराये पर चला कर अपना जीविकोपार्जन करेगा। लेकिन होनी को कुछ और ही बदा था।
गाँव से शहर आये युवक सुनील सिंह बीती 30 अक्टूबर को अहिरवां चौकी के बगल में लगे एस बी आई बैंक के ए टी एम से पैसा निकालने गया था। जहां मशीन से पैसा नहीं निकल रहा था।
वहां पहले से ही कस्टमर बन कर घात लगाये अपराधी किसी शिकार को फंसाने का इंतजार कर रहे थे। जहां टप्पेबाजों के झासे में सुनील सिंह फंस गया ।
शातिरों ने बातों में उलझा कर के पीन नम्बर देख कर उसका ए टी एम कार्ड बदल लिया। और जो कार्ड दिया वो भी एस बी आई का ही था।
यानि टप्पेबाज पूरी तैयारी के साथ घूम घूमकर शिकार फसाते।
गौर तलब हैं कि चकेरी थाना क्षेत्र में इससे पहले भी शातिर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। जबकि अधिकारियों का सख्त आदेश हैं कि पीड़ित की शिकायत तत्काल दर्ज होनी चाहिए। जिससे घटनाओं की रोकथाम को बगैर हिला हवाली के अमल में लाया जा सके।
