एम.एल.सी. अरुण पाठक ने बुखार से पीड़ित मरीजों के साथ लाला लाजपतराय चिकित्सालय (हैलट) का किया औचक निरीक्षक

 

ब्लड की जांच के लिए मरीजों को लगाना पड़ता है 24 घण्टे में दो बार 90 किलोमीटर का चक्कर

 

एक सप्ताह के अन्दर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सैंपल ही बदल गए

 

एम.एल.सी. अरुण पाठक द्वारा पूछे गए सावलो का जवाब नही दे पाएं चिकिस्ता विभाग के अधिकारी

 

कानपुर नगर के स्वरूप नगर स्थित लाला लाजपत राय चिकित्सालय में लगातार मरीजों के माध्यम से विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक को मिल रही शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए एम.एल.सी. अरुण पाठक ने अस्पताल के पैथोलॉजी में औचक निरीक्षण किया वहां के पैथोलॉजी पर मरीजों की जांच के लिए लिए जा रहे सैंपल में हो रही गड़बड़ी और बदलाव को संज्ञान में लेते हुए अरुण पाठक ने मरीज के साथ औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में मिली कई कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए जांच करने के निर्देश दिए

 

बताया जा रहा है कि फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग गांव के रहने वाले प्रशान्त सैनी और सुहानी दोनो भाई– बहन जो बुखार से ग्रसित चल रहे थे जिन्होंने दिनांक 31 अक्तूबर को कानपुर स्थित हैलट अस्पताल में उपचार के लिए दिखाया था जिस पर डॉक्टरों ने जांच भी लिखी थी जिस पर मरीज ने अपना सैंपल भी जांच करने के लिए दिया था और जब 24 घंटे के बाद मरीज अपनी जांच लेने पैथोलॉजी गए तो वहां के कर्मचारियों ने मरीज के सैंपल बदल जाने जैसी बात कही एवं उनकी बहन की जांच पर भी सैंपल बदल जाने की बात कह कर जांच देने में असमर्थता जताई

और मरीजो को दोबारा सैंपल देने के लिए कहा जिस पर मरीज ने दोबारा सैंपल दिया और वही पर बैठकर 4 घंटे का इंतजार किया उसी वक्त वहां पर निरीक्षण करने के लिए कानपुर उन्नाव स्नातक खंड क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य / एम.एल.सी. अरुण पाठक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो बगल में बैठे मरीज से पूछ लिया कि बेटा आप किस लिए यहां पर बैठे हैं मरीज ने कहा कि साहब मैने कल जांच कराई थी आज पुनः हम लोग दुबारा 90 किलोमीटर दूर गांव से किराया और समय बर्बाद कर जांच लेने आए थे तो कर्मचारी एवं अधिकारियों के द्वारा बोला गया कि आपका सैंपल ही बदल गया है आप दोनो लोगो को दुबारा जांच करवानी पड़ेगी और फिर हम लोगो ने दोबारा जांच के सुबह सेंपल दिया था चार घण्टे बीत जानें के बाद अब जांच मिली है और मरीज ने यह भी बताया कि एक सप्ताह पूर्व मेरी मम्मी ने भी यहां पर जांच कराई थी तो रिपोर्ट नही मिली जब रिपोर्ट लेने आया गया तो कर्मचारियों के द्वारा बोला गया कि सैंपल बदल गया है दुबारा जांच के लिए मरीज का सैंपल दिलवाओ। इस तरह की कई शिकायत विधान परिषद सदस्य को पहले ही मिल चुकी थी उन्होंने मरीज के साथ तुरंत पैथोलॉजी सेंटर जाकर निरीक्षण किया वहां पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उसकी जांच करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद चिकित्सा विभाग के तमाम आलाधिकारियों के हाथ पांव फूल गए वही पर एम.एल.सी. अरुण पाठक ने फोन करके जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला को बुलवाकर दोषियों और कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला और पैथोलॉजी सेंटर के HOD महेंद्र सिंह, सहित दर्जनों अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *