समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में छात्र सभा के पदाधिकारियों ने शहर में बड रहे डेंगू के प्रकोप से मरीजों की संख्या को लेकर काशीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया।और डेंगू के मरीजों के समुचित इलाज के लिए समुचित मांग की।ज्ञापन दे रहे समाजवादी पार्टी छात्र संघ के लोगो ने मच्छर दानी पहनकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काशीराम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ्तर के मुख्य द्वार पर धरना देकर सीएमओ आलोक रंजन का रास्ता रोक कर शहर में फैल रहे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए अपील की।और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी।अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
बाइट सुधांशु मिश्रा सपा नेता
