कानपुर

 

उत्‍तर प्रदेश में लगे भूकंप के झटके शुक्रवार रात को लगभग साढे ग्‍यारह बजे भूकंप के तेज झटके लगे। जिसे कानपुर में मचा हड़कम और सब लोग अपने घर से बाहर निकले इसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 6.4 बताई जा रही है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जागकर अपने घरों से बाहर आ गए। जो लोग कार चला रहे थे वे भी कारों से निकल कर बाहर आ गए। झटकों की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गहरी नींद में सो रहे बच्‍चे भी उठ गए और घरों से बाहर आ गए।

लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके हालचाल लिया। फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं है लेकिन झटकोंं की दहशत से लोगोंं की नींद उड़ गई। जो लोग हाई राइज बिल्डिंग में रह रहे थे उन्‍हें झटके ज्‍यादा महसूस हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *