कानपुर ! बीते दिनों शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीटेक की छात्रा के साथ एक वीभत्स घटना हुई थी जिसने कि न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया बल्कि देश एवं विश्व विख्यात बीएचयू की ख्याति को भी धूमिल करने का प्रयास हुआ। शिक्षा के मंदिर एवं हमारे भारतवर्ष में जहां नारी को देवी का दर्जा दिया जाता है और पूजा की जाती है वहां पर असामाजिक तत्वों द्वारा इतने भयानक कृत्य को अंजाम दिया जाना बेहद शर्मनाक एवं मानवता को संसार करता है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पूरे देश से छात्र एवं छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं एवं अपने अपने हॉस्टल में रहते हैं उन सब में एक भय का माहौल है एवं उनके अभिभावकों में भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक शंका, डर तथा चिंता पैदा हो गई है।
समाजवादी छात्रसभा ने मांग रखी कि दोषियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की जाए। कोई भी छात्र या छात्रा इस तरह की घटना का शिकार न हो जिसको लेकर विश्वविद्यालय में सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं।
समाजवादी छात्र सभा ने कहा कि यदि 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुईं तो समाजवादी छात्र सभा कानपुर महानगर एवं पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
