*थाना काकादेव प्रकरण*

थानाक्षेत्र काकादेव के शास्त्रीनगर इलाके में दिनांक 05.11.2023 समय लगभग 20.45 बजे एक व्यक्ति शराब के नशे मे गली मे खड़े होकर पेशाब कर रहा था आने जाने वाले लोगो द्वारा मना करने पर नशे मे विवाद करने लगा जिसकी सूचना डायल 112 पर पब्लिक द्वारा दी गयी। इस सूचना पर पीआरवी पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर विवाद को शांत कराये जाने के दौरान उक्त व्यक्ति पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता करने लगा। थाना काकादेव पुलिस द्वारा व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकरण, विधिक एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गणेश गुप्ता निवासी शॉप नंबर 19 पुरानी गल्ला मंडी शास्त्री नगर थाना काकादेव कानपुर नगर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *