कुशाग्र हत्या कांड को लेकर कानपुर के लोग काफी आक्रोशित दिख रहे हैं। जिसके चलते गिरफ्तार की गई हत्यारोपी ट्यूशन टीचर व उसके अन्य दो साथियों को जल्द सजा दिए जाने की मांग को लेकर चारों तरफ उठ रही है। जिसमें जन आक्रोश व्याप्त है।कुछ इसी कड़ी में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने पुलिस ऑफ़ कमिश्नर से मुलाकात कर दिवंगत कुशाग्र कनौड़िया के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। व्यापारी नेताओं का कहना है कि हत्यारों पर पंद्रह दिन में चार्जशीट लगाई जाए। जिससे कुशाग्र हत्याकांड मामले की जल्द से जल्द सुनवाई हो सके।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह और प्रदेश महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि कुशाग्र की हत्या करने वाले हत्यारों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन हत्यारों के द्वारा दिवंगत कुशाग्र के चरित्र का हनन किया जा रहा है। जबकि कुशाग्र सरल स्वभाव और चरित्र का अच्छा था। उन्होंने मांग की है कि पंद्रह दिन में चार्जशीट लगाई जाए। ताकि निचली और ऊपरी सभी अदालतों में जल्द सुनवाई शुरू हो सके।
