पुखरायां । कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भोलेनाथ का फूलो से शंगार किया गया , वही पर देर शाम को दूर दराज से आए हुए ,शिव भक्तों ने संगीत के माध्यम से भजन का गायन के ओम नम शिवाय मन्त्र का जाप करते हुए बम बम भोलेनाथ के भक्तों ने जयकारे लगाते रहे , वही पर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कस्बे के बड़े महादेबन मन्दिर में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर भोलेनाथ का फूलो से शंगार किया गया , वही पर देर शाम को दूर दराज से आए हुए शिव भक्तों ने संगीत के माध्यम से भजन का गायन किया गया , गायक मोनू मिश्रा ने गाते कहा ” जब से भोले बाबा तुमसे मुलाकात हो गई मेरे घर मे खुशी की बरसात हो गई , जो रूठी थी मुझसे मेरी सारी खुशियां भोलेनाथ की कृपा से मेरे साथ हो गई ” वही पर गायिका सोनी यादव गाते हुए कहा कि ” काली कमली वाले तेरे मन का यार है तेरा दिलदार है मोहन मेरे मन का यार है ” वही पर गायिका उमा देवी ने भजन गाते हुए कहा ‘ जय जय हो मेरे प्यारे बजरग बली आजा आजा पार करो मेरी नईया जय जय हो बजरंग बली ” आदि भजन सुनकर इसके बाद ओम नम शिवाय मन्त्र का जाप करते हुए बम बम भोलेनाथ के जयकारे सारी रात लगाते रहे ,इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । इस मौके पर मनोज गौड़ , विकास गौड़ , सदन गुप्ता , शिवम गुप्ता , श्रवण कुमार , राजू द्विवेदी , मुन्ना कश्यप आदि लोग मौजूद रहे है।
2021-08-10
