—- आई आई टी कल्याणपुर से कार चोरी

कानपुर 6 नवम्बर , आज रात कल्याणपुर क्षेत्र से मोहित की कार घर के बाहर से चोरी चली गयी हैं।

घर के बाहर लगे कैमरे की दिशा चोर ने डंडे से घुमा दी थी।

सुबह घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले में सनसनी फैल गी। वही पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी हैं। जिस पर पुलिस मौके में आकर छानबीन की थी।

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आई आई टी की सोसाइटी के गोपालपुरम् में मोहित यादव का घर है।

घटना के बावत किदवई नगर निवासी इनके साले रजत सिंह ( वीशू ) ने बताया कि आज रात करीब ढाई बजे घर के बाहर से फाच्यूर्नर कार चोरी हो गयी हैं।

गौर तलब हैं कि कल्याणपुर थाने का एस यू जी नम्बर 9454403732 घटना के बावत शाम को बार बार मिलाया गया लेकिन पूरी पूरी घंटी जाती रही पर उधर से किसी ने फोन तक नहीं उठाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *