आज दिनांक 7 नवेम्बर 2023 दिन मंगलवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर प्रान्त द्वारा POK को भारत में शामिल करने की मांग को ले कर तिरंगा यात्रा सुजातगंज कानपुर में आयोजन किया गया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के फ्रंटल संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से मगंलवार को कानपुर में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व प्रांत सह संयोजक अशफाक सिद्दीकी व प्रांत संरक्षक श्री समी अंसारी जी मो० नायाब हसीन अंसारी ने किया।
यात्रा का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर महानगर मो० नायाब, हसीन अंसारी , खुर्शीद अंसारी अली अकबर, शीबू भारतीय, सबिहा खान, कय्यूम आदि ने किया।
यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयोजक श्री मो० अफजाल जी , श्री इस्लाम अब्बास जी, रजा रिजवी जी,स्वामी मुरारी दास जी, क्षेत्रीय संयोजक मो0 अबरार जी,खलीक मीनू , महताब खान, इस्लाम खान, रिफकात चौधरी जी, ने इस यात्रा को प्रारंभ किया।
इस मौके पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मो० अफजाल जी, रज़ा रिज़वी और उत्तर प्रदेश व उत्तराखड प्रभारी श्री इस्लाम अब्बास जी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा पीओके के लिए थी। क्योंकि पीओके अनेकों वर्षों से पाकिस्तान से जुदा होकर भारत में आना चाहता है। विभाजन के समय आज का पीओके भारत में था। उस समय की सरकार की गलतियों के चलते वह पाकिस्तान के कब्जे में रह गया और यूएनओ के अंदर विवाद में आ गया। उस समय कांग्रेस की हुकूमत और पूर्व पीएम पंडित नेहरू आदि… आदि… अग्रेजों के ऐसे चक्रव्यूह में फंसे कि गलतियां हो गईं।
इसलिए आज का ये जलसा हिंदुस्तान के अंदर जो वतन की तरक्की है, मुहब्बत है, हिफाजत और कुर्बानी की आवाज है यह मुसलमानों के द्वारा आए और उसमें ये भाव आए वे हिंदुस्तानी थे, हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी रहेंगे। वे पूर्वजों से जुबान से और मुल्क से हिंदुस्तान के थे और हिंदुस्तान के रहेंगे। वे विदेशी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आज की हुकूमत जो नरेंद्र मोदी की है, उसके विचारों और संकल्पों को बढ़ाने का यह समय है। क्योंकि पीएम मोदी संसद में भी कहते हैं कि जब जब जम्मू-कश्मीर की बात करते हैं तो
उसमें पीओके भी आता है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये आगाज है। आगाज भी ऐसा भी होना चाहिए कि वह अंजाम तक पहुंचे। आज का ये जलसा इस बात का सबूत है कि ये हकीकत में बदलेगा।
यात्रा में उपस्थित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कानपुर के प्रांत सह संयोजक अशफाक सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम हिंदुस्तान के अंदर यह तिरंगा यात्रा pok पर झंडा फहराने तक जारी रखेंगे। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मजनूं शाह मलंग का सपना अखण्ड भारत हो अपना’ को पूरा करने का समय आ गया है हमेशा से वतन की तरक्की, मुहब्बत, हिफाजत और कुर्बानी की आवाज रहे वे हुव्वलवतनी हिंदुस्तानी थे, हिंदुस्तानी हैं और हिंदुस्तानी रहेंगे। हमारे पूर्वजों ने इस मुल्क को अपने खून पसीने से सींचा है तब पाकिस्तान हिंदुस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था। इसलिए अब हमें पीओके चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप शादाब अंसारी, अर्सलान अंसारी, इमरान अंसारी, मुबीना , रुखसाना , खुर्शीद आलम ,अली अकबर, शीबू भारतीय, समी अंसारी जी, अबू ओसामा, कय्यूम अशरफ, सबिहा खान, राजू खान , वासिमुद्दीन, ज़हीर रिज़वी, तारिक, नायाब, अरशद खान,
मुजफ्फर, अदनान, इमरान मौजूद थे।
