प्याज के घटते बढ़ते दामों से परेशान हो चुकी जनता के लिए अब सरकार खुद प्याज लेकर आ चुकी है। जिसके चलते कानपुर में इसका नजारा देखने को मिला। जहां 60 से 70 रूपए प्रति किलों वाला प्याज 25 रूपए प्रति किलो दिया जा रहा है। लेकिन जनता ने इस योजना का लाभ तो उठाया पर सवालों का सिलसिला जारी रहा।आपको बताते चलें कि महंगाई के इस दौर में राशन और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं प्याज आम आदमी से दूर होता जा रहा है। वजह है दामों में कई गुना की वृद्धि, जो आने वाले त्योहार पर मुसीबत खड़ी कर चुका है। प्याज बाजारों में 60 से 70 रुपए किलो तक है। ऐसे में लोगों की थाली से प्याज तो दूर होता ही जा रहा है। नौबत तो यहां तक है कि तड़का भी लगाने से परहेज कर रही है।ऐसे में सरकार सरकारी दामों पर प्याज बेच रही है जो ₹25 प्रति किलो के भाव से आम जनता को दिया जा रहा है। ताकि जनता को त्योहारों पर कुछ राहत मिल जाए। हालत यह है कि प्याज को लेने वाले लोगों की लंबी लाइन लग रही है और प्रत्येक आदमी को 2 किलो प्याज दिया जा रहा है। हालांकि 2 किलो प्याज जनता जनता के कितने आंसुओं को रोक पाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फ़िलहाल अभी सरकार के इस लाभ का लाभ उठा सकते हैं।
2023-11-07
