कानपुर
थाना रायपुरवा में हुए नाबालिक कुशाग्र कनोडिया हत्याकांड के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी आज परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे।परिवार वालों से प्रदेश अध्यक्ष ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लगातार आरोपियों की फांसी की मांग की जा रही है।उन्होंने कहा कि जॉइंट पुलिस कमिश्नर से भी बात हुई है पुलिस मामले की जांच में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सरकार पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक शासन की ओर से कोई भी परिजनों का हाल जानने नहीं आया है जो बुलडोजर की बात करती है उस सरकार से भी कोई नही आया।
