2022 में सपा की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय दिया जाएगा

2022 में सपा की सरकार बनने पर वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय दिया जाएगा – रंजीत यादव

कानपुर 10 अगस्त समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों की प्रथम मासिक बैठक सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में संपन्न हुई बैठक का संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया बैठक में शिक्षक बाकी महासचिव कुलदीप यादव मुख्य अतिथि के रुप में सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कुलदीप यादव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे

बैठक में सर्वप्रथम शिक्षक सभा के अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान को व मुख्य अतिथि कुलदीप यादव जी को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके उपरांत सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान एवं नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह ने अपने संगठन के पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया

बैठक में सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान वा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कुलदीप यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी 5 सितंबर को भदोही में शिक्षक सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे उक्त समाज का आईना होता दोनों नेताओं ने आगे बताया कि शिक्षक समाज का आईना होता है शिक्षक ही समाज की दिशा और दशा तय करता है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए शिक्षक सभा जनता व शिक्षक समाज के बीच जाकर शिक्षकों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी 2022 के विधानसभा चुनाव में वित्तविहीन शिक्षक माननीय अखिलेश यादव जी को पुनः दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे उक्त दोनों नेताओं ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार वित्तविहीन शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है शिक्षकों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है सरकार शिक्षकों की आवाज दबाने का कार्य कर रही है

बैठक में शिक्षक सभा के नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह संजय यादव दिलीप यादव नवीन पांडे ओम जी रामेश्वर वर्मा सुनील बाजपेई डॉ विजय तिवारी राहुल त्रिपाठी डॉ रमाकांत कटिहार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *