कानपुर
कॉलेज के बाहर ABVP छात्रों ने जमकर किया तांडव, एसीपी कोतवाली को बीच सड़क पर गिराया ..?
एंकर : एबीवीपी और डीएवी कॉलेज के छात्रों के दो गुट आपस में भीड़ गए इस दौरान दोनों ओर से छात्रों के बीच जमकर खुलेआम दबंगई देखने को मिली, यहां छात्रों ने डीएवी कॉलेज के सामने कालेज प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने पुलिस के साथ भी जमकर अभद्रता की जिसके बाद पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
विवाद के दौरान मामले को शांत करवा रही पुलिस से भी छात्र भीड़ गए इस दौरान किसी छात्र ने एसीपी कोतवाली रंजीत कमार के साथ धक्का मुक्की की। जिस कारण वह बीच सड़क पर ही गिर गए। इतना ही नहीं, एबीवीपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के हंगामे के बीच पुलिस बैकफुट पर दिखी। छात्रों ने पुलिस को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली।
बाइट : रंजीत कुमार – ACP
बाइट : मयंक पासवान – ABVP छात्र नेता
