—– ट्रक ड्राइवर का हुआ अपहरण , 50 हजार देने के बाद भी कोई सुराग नहीं

कानपुर 10 नवम्बर , कल दोपहर रामादेवी चौराहे से ट्रक चालक को कार सवार दबंग लोग अपने साथ ले गये हैं।

जबकि इस चौराहे पर हर समय काफी भीड़ भाड़ रहती है।

बाद में बंधक ड्राइवर से फोन करा कर 50 हजार रुपये एकाउंट में डलवा लिए है। उसके बाद कल से ड्राइवर का फोन भी बंद आ रहा है। जबकि चौराहे की घटना हैं तो कैमरे में जरुर रिकॉर्ड हुई होगी ।

इधर लापता ड्राइवर के परिजन और मोटर मालिक बड़े बदहवास और आशंकित हैं। किसी अनहोनी घटना को लेकर वो सब आज चकेरी थाने पहुंच गये है। कल घटना के बाद ट्रैफिक सिपाहियों ने जाम लगने की दशा में उस लोडडे ट्रक को वही चौराहे पर ही साईड में लगवा दिया है।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर उन्नाव की ओर से रामादेवी चौराहे पर एक लोड ट्रक जा रहा था। यहां ड्राइवर बीनेश यादव से एक भीड़ भाड़ के दौरान थोड़ी छू गयी थी।

इस बात को लेकर कार सवार लोग बहुत ज्यादा आवेश में आ गये थे। वही जाम की स्थिति को देखते हुए टैफिक सिपाही भी आ गये थे। उन लोगों के बीच मौके पर कोई समझौता नहीं हो सका था।

यहाँ से कार सवार लोग समझौते के नाम पर बीनेश ड्राइवर को अपने साथ फुसला के उन्नाव की ओर से ले गये । फिर बीनेश के भाई इटावा निवासी मंजेश यादव ने बताया कि कल दोपहर में ट्रक चालक भाई बीनेश का फोन आया था। और भाई बड़ा घबराया हुआ कह रहा था कि 50 हजार रुपये एकाउंट में डाल दो नहीं तो ये लोग मुझे ज़िंदा नहीं छोडेगें नहीं ।

घबराये परिजनो ने एकाउंट

में पैसा डालने के बाद बताया कि तब से भाई बीनेश का फोन बंद आ रहा है। इस मामले की नजाकत भाप के इटावा निवासी मोटर मालिक जितेन्द्र यादव ड्राइवर के भाई समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ आज सुबह चकेरी थाना पहुँच गया।

जहां इन आशंकित लोगों ने पुलिस को घटना के बावत सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *