*अत्यधिक प्रदूषण, पर्यावरण असंतुलन, धूल एवं धुएं के कण मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी*

 

*पुरुषों में नपुंसकता एवं महिलाओं में बांझपन का प्रमुख कारण मिलावटी खोया*

 

*पटाखे फोड़ते समय अस्थमा, हार्ट व डायबिटीज रोगी अवश्य करें मास्क का प्रयोग*

 

 

*आरोग्य धाम के चिकित्सकों ने चेताया वह दिन दूर नहीं जब सांस लेने के लिए लेना होगा ऑक्सीजन सिलेंडर का साथ*

 

*आरोग्यधाम के सदस्यों ने शहरवासियों से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने का किया आवाहन*

 

*शहरवासियों के फेफड़े, लिवर , किडनी एवं गुर्दे को फेल कर रहा मिलावटी खोया*

 

 

*बीपी , शुगर एवं सीओपीडी से क्षतिग्रस्त हुए फेफड़ों को पटाखों के धुएं से हो रहा जान का खतरा*

 

 

ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम में दीपावली की पूर्व संध्या पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें *दीपावली और स्वास्थ्य* नामक विषय पर बोलते हुए आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक *डॉ हेमंत मोहन* ने बताया की दीपावली में फोड़े जा रहे निम्न स्तर के पटाखों के धुएं से बीपी एवं शुगर के मरीजों को एवं कोरोना काल में जिन मरीजों को फेफड़े का गंभीर इंफेक्शन हो चुका है उन्हें विशेष तौर पर बच कर रहना चाहिए । आरोग्यधाम के संस्थापक *श्री आरआर मोहन* ने बताया की शहर में बड़े स्तर पर मिलावटी खोए एवं उन से बनी मिठाइयों की निर्माण एवं आपूर्ति हो रही है जिससे शहरवासियों को लिवर, किडनी एवं हृदय की कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। आरोग्यधाम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ *डॉक्टर आरती मोहन* ने बताया की इन मिलावटी खाद्य पदार्थों की वजह से महिलाओं में बच्चेदानी में रसौली, बांझपन या कैंसर तक की संभावना बनी रहती है। पंजाब नेशनल बैंक के भूतपूर्व प्रबंधक *श्री अशोक मोहन एवं भूतपूर्व उप प्रबंधक आर एन खन्ना* ने शहरवासियों से इको फ्रेंडली ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया । कार्यक्रम में *, श्रुति शर्मा, शुभम शर्मा, विट्ठल मोहन, सौम्या, अणिमा मोहन, अंकित शुक्ला, पुष्पा मोहन, सोम शर्मा, अलका मोहन, उमा शर्मा, शिवम खन्ना, अजीत बाजपेई ,कपिल सब्बरवाल , श्रीश शुक्ला , सत्यम शुक्ला* समेत 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *