
किसान की बेटियों ने दिवंगत पिता के लिए एक दीप जलाकर न्याय की मांग करी/सपा प्रमुख अखिलेश ने बेटियों के बारे में जानकारी ली
कानपुर।आज किसान बाबू सिंह यादव के परिजनों ने सपा नेता और न्याय संघर्ष समिति के संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता के साथ दीपावली के दिन एक दीप अपने दिवंगत पिता के चित्र पर चढ़ाते हुए योगी सरकार से अपने पिता के लिए न्याय मांगते हुए उनको अनाथ बनाने वाले भाजपा नेता प्रियरंजन आशु और गैंग के साथियों को गिरफ्तार करने और धोखे से हड़पी गई उनकी जमीन वापिस करने की मांग की।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की बेटियों के आंसू आज नहीं रुक रहे थे।9 सितंबर को पिता की आत्महत्या के बाद पहली बार बेटियों को आज इतना रोते देखा।आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बेटियों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की।
बेटी रूबी और काजल ने बताया की हर दीपावली पापा ही पूजा आदि का सामान लाते थे और सबके लिए नए कपड़े भी।बेटियों ने कहा की यकीन ही नहीं हो रहा की दीपावली हम अपने पिता के बिना मना रहे हैं।और इसके लिए जिम्मेदार केवल जमीन हड़पने की नियत से हमको धोखा देने वाला प्रियरंजन आशु है।उसके लालच ने हमारी दुनिया में अंधेरा कर दिया।वो खुद तो इनाम के बावजूद फरार है और मजे में जिंदगी गुजार रहा है और हम यहां अपने पिता की स्मृति में एक एक पल आंसुओं के साथ गुजार रहे हैं।बेटियों ने रोते हुए कहा की जैसे प्रियरंजन ने हमारे परिवार को बर्बाद किया वैसे ही वो बर्बाद और तबाह हो जाएगा ये हम बेटियों की बद्दुआ है।
पत्नी बिटान ने बताया की बाबू सिंह यादव दीपावली पर बेटियों के लिए मिठाई और नए कपड़े लाते थे।इस बार बेटियों सुबह से सिर्फ फूट फूट के रो रही हैं।जिसका कारण केवल भाजपा नेता प्रियरंजन आशु है।
अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की परिवार को पूरी उम्मीद है की दीपावली के बाद आरोपियों पर कुर्की की कार्यवाही होगी।अभिमन्यु ने बताया की सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेटियों और परिवार के लिए बेहद अपनत्व रखते हैं।अखिलेश यादव का निर्देश है की बेटियों को न्याय दिलवाने के लिए लगातार संघर्ष जारी रहे।
