आज दिनांक 13.11.2023 को थाना स्वरुपनगर में सूचना प्राप्त हुई कि एक अभियुक्त उरई से हैलट में दाखिल हुआ था, जिसका नाम जितेंद्र परिहार उर्फ शैलेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू नि0 जगम्मनपुर थाना रामपुरा जनपद जालौन का रहने वाला है जिसे उरई जेल का कोर्ट से वारंट बनने के बाद रेफर होकर हैलट अस्पताल में थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन पुलिस के द्वारा उपचार हेतु भर्ती कराकर देखरेख की जा रही थी, अभियुक्त उपरोक्त की देखरेख हेतु दो आरक्षी कोतवाली उरई से लगे हुये थे। अभियुक्त जितेंद्र अस्पताल से हिरासत से भाग गया है। अभियुक्त जितेंद्र परिहार के पैर में गोली लगने के कारण प्लास्टर चढ़ा हुआ है, भागे हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई सूचना/जानकारी हो तो थाना स्वरुपनगर-9454403752 सहायक पुलिस आयुक्त-9454401460 पर सम्पर्क करने का कष्ट करें। सूचना देने वालों के नाम गोपनीय रखे जायेगें।
2023-11-13
