कानपुर

 

महानगर के थाना चकेरी अंतर्गत शिव कटरा जीटी रोड पर फतेहपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर आने जाने वाले राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक सुबह रामादेवी चौराहे से टाट मिल की ओर जा रही फतेहपुर डिपो की एक बस रामादेवी चौराहा क्रॉस करते ही चंद्र कदमों पर अचानक अनियंत्रित हो गई। बस ड्राइवर की सूझबूझ के चलते बस डिवाइडर से टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों की माने करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक्सीडेंट होते ही डर के मारे ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *