कानपुर

 

रेउना में घर में बकरी जाने के विवाद में चली लाठियां आधा दर्जन घायल

 

दोनो पक्षों में महिलाएं समेत आधा दर्जन घायल

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

 

घाटमपुर: रेउना में घर में बकरी जाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। इस दौरान दोनो पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने लाठियां चलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया है। जहां से गंभीर घायलों को प्रथमिक उपचार कर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।रेउना थाना क्षेत्र के दुबाई गांव निवासी झल्लू ने बताया की उन्होंने बकरी पाल रख्खी है। जो छूटकर पड़ोस में रहने वाले जगदीश के घर पर चली गई, जिसको लेकर दोनो के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। जिससे दोनो पक्षों में बीच बचाव करने पहुंची महिलाएं भी घायल हो गई। इस दौरान 55 वर्षीय जगदीश उनकी 50 वर्षीय पत्नी गीता, 12 वर्षीय बेटा धीरू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में 25 वर्षीय कामता और उसकी 24 वर्षीय पत्नी पूजा, रोहित की 20 वर्षीय पत्नी पुष्पा, झल्लू की 45 वर्षीय मीना समेत आधा दर्जन घायल हो गए। ग्रामीणों ने लाठियां चलने की सूचना फोनकर रेउना पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची रेउना पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने प्रथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया है। वही मामूली रूप से घायलों को प्रथमिक उपचार कर घर भेजा गया है। रेउना थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *