कानपुर
देर रात दरभंगा स्पेशल ट्रेन के कानपुर पहुंचने पर सुरक्षा बलो ने डॉग स्क्वॉयड के साथ जांच की। यात्रियों के सामान के पास कुत्ते ले जाकर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई परंतु ऐसा कोई भी सुराग नहीं मिला जिससे कि किसी की जामा तलाशी ली जाती ।ट्रेन में ज्यादातर कोच में निर्धारित से ज्यादा संख्या में यात्री देखे गए। इतने बड़े हादसे के बाद भी ओवरलोड कोच को ही रवाना कर दिया गया था। इटावा में काटे गए तीन कोच की जगह पर कानपुर से अन्य कोच लगाए गए हैं। उन सभी यात्रियों को इन कोचों में समायोजित किया गया। ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर जैसे ही आई तो इंजन से सटे कोच के तीन डिब्बो में बैठाये गये यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरवाया गया। सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने खानपान टीम के साथ मिलकर सभी कोचों की यात्रियों को खाना पानी तथा चाय के साथ-साथ अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई।
