कानपुर
कल्याणपुर में बंद घर से लाखों की चोरी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के घर चोरों ने नकदी सहित लाखों का माल पार कर मौके से फरार हो गए। सुबह पड़ोसी ने लोहे का चैनल खुला देख फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। तीन अलमारी टूटी मिली जिसमें 35 हजार रुपए और 12 से पंद्रह लाख रुपए के जेवर गायब थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
