कानपुर

 

 

यूपी सरकार खिलाड़ियों को दे रही तोहफा, नई खेल नीति के तहत है डायरेक्ट भर्ती

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतरीन तोहफा दे रही है,,,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है,,,मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार की जो नई खेल नीति आई है उसमे सीधे खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी तक बनाने की व्यवस्था की गई है,,,,उन्होंने बताया की बहुत से खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में स्थान दिया है,,,इसलिए खेल और खिलाड़ियों को देश का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है,,,

 

आपको बताते चले कि मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार अवनीश अवस्थी कानपुर में बने दा स्पोर्ट्स हब में आयोजित 70वी टीएसएच स्टैग ग्लोबल यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे,,,उन्होंने उद्घाटन करने के बाद टेबल टेनिस पर अपने हाथ आजमाए,,, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीएसएच के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतिभा को निखारने की जरूरत है,,,,इसलिए यूपी सरकार इस दिशा में काम कर रही है,,,|

बाईट – अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *